{"_id":"69b46503302d1f572e024949","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-146740-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र में शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भी भेजा।
शिक्षक इंद्रपाल ने बताया कि तीन दिनों में पूरे प्रदेश से लगभग तीन लाख से अधिक शिक्षकों ने राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष को पोस्टकार्ड भेजे हैं। शिक्षकों का कहना है कि आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता अन्यायपूर्ण है। इससे राहत दी जानी चाहिए। यदि जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक आंदोलन को और तेज करेंगे।
प्रदर्शन में रामशंकर गौतम, राम शंकर मौर्य, विवेक शुक्ला, प्रताप बहादुर यादव, अवधेश कुमार, प्रकाश चन्द्र, आशुतोष गौड़, शहनाज बानो, विभा सिंह, उमा कनौजिया और हरिकरण सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।