{"_id":"6ac006cf95b379e300027e93","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158763-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तेज रफ्तार लोडर सूखी नहर में पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तेज रफ्तार लोडर सूखी नहर में पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
बीघापुर। डौंडियाखेड़ा गांव से निकली गंग नहर पर तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर सूखी नहर में चला गया। चालक की लोडर के नीचे दबकर मौत हो गई।
बारासगवर थाना क्षेत्र के डौंडियाखेड़ा निवासी राजबहादुर के टेंट हाउस में मुंबई निवासी प्रेम कुमार (40) एक साल से मजदूरी कर रहा था। राजबहादुर ने बताया कि गांव के लोग मुंबई काम करने गए थे। उन्हीं के साथ एक साल पहले प्रेम कुमार घर आया था। तब से यहीं काम कर रहा था। उसके माता-पिता या किसी रिश्तेदार से न तो उसकी बात हुई और न ही कोई उससे मिलने आया। वह मुंबई में कहां का रहने वाला था। इसका पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे प्रेम कुमार लोडर लेकर ऊंचगांव की ओर गंग नहर की सर्विस रोड से जा रहा था। लोडर अनियंत्रित होकर सूखी नहर में जाकर पलट गया और उसके नीचे दबकर प्रेम कुमार की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि लोडर पलटने से चालक की मौत हुई है। परिजनों की अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। टेंट व्यवसायी ने थाने में उसके सत्यापन संबंधी कोई सूचना भी नहीं दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।