{"_id":"699ca3a54df3006e4a0f6b94","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-145750-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रोजगार मेले में 25 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रोजगार मेले में 25 युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
फोटो-22- कॅरिअर काउंसलिंग में मौजूद युवा। स्रोत: कॉलेज
- फोटो : 1
उन्नाव। शहर के चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय में सोमवार को रोजगार मेले और कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 165 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मेले में नौ कंपनियों ने 25 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए।
जिला सेवायोजन विभाग ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी दी गई। कॅरिअर बनाने के लिए विभिन्न रोजगार क्षेत्रों पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि सफलता के लिए योग्यता आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के बारे में जानकारी दी। इच्छुक युवा जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा ने रोजगार मेले में भाग लेने के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक व परास्नातक निर्धारित की गई है। प्रदेश के शहरों में स्थापित निजी कंपनियां भी इस रोजगार मेले में भाग ले सकती हैं और अपनी कंपनी में रिक्त पदों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करके भर सकती हैं। छात्राओं को एलआईसी की बीमा सखी योजना के बारे में जानकारी दी गई। मेले में नौ कंपनियों ने 25 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. मुकेश कुमार यादव, निदेशक राजवीर उर्फ राजा भैया, अनुपम सिंह, रमेश कुमार कुरील व श्रीकांत रहे।