फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अतुल और नंदिनी ओवरऑल चैंपियन

Wed, 11 Feb 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24- मेडल व प्रमाणपत्र के साथ विजेता छात्र-छात्राएं। स्रोत: महाविद्यालय
उन्नाव। राजकीय महाविद्यालय बक्खा खेड़ा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का बुधवार को समापन हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग में अतुल यादव व छात्रा वर्ग में नंदिनी को ओवरऑल चैंपियन चुना गया।
विज्ञापन


क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन क्रिकेट, ऊंची कूद, रस्साकस्सी, म्यूजिकल चेयर व कबड्डी प्रतियोगिताएं हुई। ऊंचीकूद में अवी कुमार कनौजिया प्रथम, करन द्वितीय, शोभित तृतीय स्थान पर रहें। विभिन्न प्रतियोगिताओं में ओवरऑल चैंपियन के रूप में छात्र वर्ग में अतुल यादव व छात्रा वर्ग में नंदिनी चैंपियन रहीं। प्राचार्या ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना व आत्मविश्वास का विकास करते हैं।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डाॅ.रजनीकांत दीक्षित, डाॅ. राॅबिन बिक्रम सिंह, डाॅ. अयाज खलील व डाॅ. तनय माइकल शाह शामिल रहे। संचालन कर रहे डाॅ. केके यादव व पुरातन छात्र अध्यक्ष भरत कुमार ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आलोक कुमार रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं को फार्म-6 का वितरण किया। इसके साथ ही ग्रामीणों को नवीन मतदाता प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित किया। यहां एनएसएस प्रभारी डाॅ. रितेश कुमार सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed