फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एडीओ से लेकर सीडीओ तक दिया जाता है चंदा

Wed, 04 Feb 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
हसनगंज। ब्लॉक की ग्राम पंचायत बारा बुजुर्ग में ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अधिकारियों को चंदा देने की बातें कही जा रही हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो ग्राम पंचायत अधिकारी शिल्पी यादव और ग्राम प्रधान जसवंत लोधी के बीच भुगतान से जुड़ी बातचीत का बताया जा रहा है। इसमें सचिव, प्रधान से यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि सीडीओ, डीपीआरओ, बीडीओ, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारियों को ‘चंदा’ दिया जाता है।
विज्ञापन

साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि कुछ बातें प्रधान को नहीं बताई जाती हैं। व्यवस्थाएं कैसे की जाती हैं, यह वही लोग जानते हैं। चाहो तो हमारी बातें रिकॉर्ड कर लो। यह ऑडियो कई सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा शोषण किए जाने का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी शिल्पी यादव ने कहा कि यह ऑडियो उनका नहीं है। उन्होंने यह ऑडियो एआई से बनाने का दावा किया। यह भी कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

उधर, इस मामले में बीडीओ निशा सागर विश्वकर्मा ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच कराई जाएगी। यह भी कहा कि सोशल मीडिया में प्रधान द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो निराधार हैं। किसी भी सचिव से कोई भी चंदा नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed