{"_id":"6961499509031352e20be568","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-143212-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अजगैन-मोहान मार्ग पर ओवरलोड वाहनों पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अजगैन-मोहान मार्ग पर ओवरलोड वाहनों पर लगेगी लगाम
विज्ञापन
फोटो-15- अजगैन-मोहान मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए नवई गांव के पास हाईट गेज लगाने
हसनगंज। अजगैन-मोहान मार्ग पर ओवरलोड वाहनों से होने वाले हादसों में कमी आने की उम्मीद है। सड़क सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने 19 किलोमीटर लंबे मार्ग पर नवई गांव के पास हाईट गेज लगाने का निर्णय लिया है।
हाइट गेज से ओवरलोडिंग पर रोक एसडीएम प्रज्ञा पांडेय और सीओ अरविंद चौरसिया ने शुक्रवार को इसके लिए जगह चिह्नित की। इस मार्ग से नवाबगंज, लखनापुर, नवई होते हुए मौरंग लदे ओवरलोड वाहन लखनऊ सहित अन्य जनपदों के लिए निकलते हैं जिससे आए दिन हादसे होते हैं। गांवों के पास संकरे रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही खतरा बन गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हाईट गेज बैरियर लगने से ओवरलोडिंग वाहनों पर रोक लगेगी और सफर सुरक्षित होगा। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि इससे भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगेगी और हादसों में कमी आएगी।