{"_id":"69308606b8a0e8fbe00cec84","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-141269-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जर्जर पुलिया से गुजर रहे भारी वाहन, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जर्जर पुलिया से गुजर रहे भारी वाहन, हादसे का खतरा
विज्ञापन
फोटो-7- जर्जर नहर पुलिया के पास लगा नोटिस बोर्ड। संवाद
- फोटो : खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे।
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के महमदाबाद रोड पर शारदा नहर की पुलिया कमजोर होकर क्षतिग्रस्त हो गई है। पाबंदी लगाने के बावजूद पुलिया से गुजर रहे भारी वाहन किसी भी समय हादसे का शिकार हो सकते हैं।
क्षेत्र के महमदाबाद कलवारी मार्ग पर महमदाबाद में शारदा नहर पर बनी ब्रिटिश जमाने की पुलिया पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इसकी दोनों ओर की रेलिंग पूरी तरह से टूट गई है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से लोक निर्माण विभाग ने इस पुलिया से बड़े भार वाहनों के गुजरने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग ने नोटिस बोर्ड लगा दिया है। बावजूद इसके डंपर और ट्रक इस पुलिया से गुजर रहे हैं। इनसे किसी भी समय हादसा हो सकता है।
पीडब्ल्यूडी के जेई ज्ञानेश प्रकाश चौरसिया ने बताया कि रोड के चौड़ीकरण की प्रक्रिया की कवायद चल रही है। इसमें नई पुलिया का निर्माण होना है। फिलहाल बड़े भार वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध का नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है।