{"_id":"692c97d9d393bd12d807d4e5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-141104-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मानक विहीन सड़क निर्माण का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मानक विहीन सड़क निर्माण का वीडियो वायरल
विज्ञापन
फोटो-17- हाथ से मानक विहीन सड़क उखाड़ कर दिखाता ग्रामीण। स्रोत: वायरल वीडियो
अचलगंज। सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी कर मिट्टी पर ही डामर की परत बिछाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक्सईएन ने जांच के आदेश दिए हैं। अमर उजाला संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वायरल वीडियो सिकंदरपुर कर्ण के उन्नाव-लालगंज मार्ग से मवैया माफी गांव को जाने वाले लिंक मार्ग का बताया जा रहा है। इसमें क्षेत्रीय व्यक्ति ने पैच वर्क करते समय सड़क से मिट्टी न हटाने और बिना गिट्टी डाले ही डामर बिछाने का आरोप लगाया गया। व्यक्ति हाथों से पैच वर्क उखाड़ता भी नजर आ रहा है।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता नवीन मिश्र का कहना है कि यह मार्ग जिला पंचायत के अधीन है। विभाग की ओर से कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। अन्य सड़क की मरम्मत से कुछ सामान बच गया था। जिसे स्थानीय लोगों के अनुरोध पर उस मार्ग के गड्ढे भरने के लिए प्रयोग कर दिया था। एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।