{"_id":"68f9289073040a3c64088087","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-138980-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क हादसों में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क हादसों में चार की मौत
विज्ञापन
फोटो-21-टोडे (फाइल फोटो)।
उन्नाव। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन अधेड़ समेत चार की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। त्योहार के समय हुए हादसों से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
सफीपुर कोतवाली के रहुआडीह गांव निवासी किसान टोडे (57) रविवार की शाम परियर मार्ग पर सराय सकहन गांव के पास बाइक की टक्कर हो से घायल हो गए थे। बेटे पप्पू ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पिता को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था। सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से पत्नी शांती व तीन बेटे पप्पू, सोनू और सर्वेश रोकर बेहाल हैं। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसे के बाद बाइक छोड़कर भागे सवार की तलाश की जा रही है।
अजगैन प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली के जगदीशपुर निवासी अनुज (24) की बाइक में सोमवार की शाम कानपुर-लखनऊ हाईवे के दही थाना क्षेत्र के कटरा मंदिर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। देर रात इलाज उसने दम तोड़ दिया। पिता राम किशन ने बताया कि बेटा दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था। दीपावली का त्योहार मनाने आया था। सोमवार देर शाम वह बुद्धीखेड़ा निवासी नाना के घर जा रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था। मां सुनीता, छोटा भाई शनि व प्रियंका बेहाल हैं।
विज्ञापन
औरास प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के साल्ही नैनपुर गांव निवासी श्मशाद (54) मंगलवार की शाम चार बजे गांव में सड़क पार कर रहे थे। शीशी चौराहे की साप्ताहिक बाजार जा रहे प्रतापखेड़ा निवासी विनय की बाइक से टकरा गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। परिजनों ने शमशाद को हरदोई की संडीला सीएचसी भर्ती कराया। उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी नूरी ने बताया कि शमशाद खेती-बाड़ी करते थे। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने सूचना नहीं दी है।
बीघापुर प्रतिनिधि के मुताबिक बिहार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भगवंतनगर के वार्ड-1 निवासी अखिलेश चंद्र शुक्ला उर्फ छुन्ना (55) की साइकिल में मंगलवार की रात पावर हाउस के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी रानू ने बताया कि वह भगवंतनगर निवासी डॉ. भगौती के यहां आयोजित सुंदरकांड से लौट रहे थे। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।