फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अल्लाना ग्रुप पोल्ट्री उद्योग में करेगा 100 करोड़ निवेश, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

Sun, 28 Sep 2025 06:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो नंबर-6-नोयडा में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में निवेश की घोषणा करते ग्रुप के एसोसिएट ड - फोटो : mathura
उन्नाव। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में देश-विदेश में पहचान बनाने वाला अल्लाना ग्रुप जिले में 100 करोड़ रुपये निवेश करके रोजगार के नए दरवाजे खोलेगा। समूह ने पोल्ट्री उद्योग में नए उपक्रम इंडियन पोल्ट्री एलायंस (आईपीए) की शुरुआत की है।
विज्ञापन

अल्लाना समूह के काॅरपोरेट प्रबंधक नीरज त्रिवेदी ने बताया कि कंपनी के एसोसिएट डायरेक्टर फौजान अल्वी ने नोएडा में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इसकी घोषणा की है। बताया कि कंपनी उन्नाव और अलीगढ़ में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। उन्नाव में अत्याधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों और हाइजेनिक सुविधाओं के जरिए अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता (निर्यात गुणवत्ता) वाला पोल्ट्री फूड तैयार किया जाएगा। इस प्रोसेसिंग यूनिट पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए आईपीए ब्रीडर फार्म, हैचरी, फीड प्लांट और प्रोसेसिंग यूनिटों को जोड़कर एकीकृत सप्लाई चेन विकसित की जा रही है। यही नहीं देश भर में चार हजार से अधिक रिटेल स्टोर खोलकर आईपीए उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंच बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को मिलेंगे ये लाभ

इंडियन पोल्ट्री एलायंस (आईपीए) से बड़ी संख्या में जिले के लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उद्योग के संचालन में जहां बड़ी संख्या में कामगारों की जरूरत पड़ेगी वहीं परिवहन, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स के लिए भी व्यवसायिक अवसर बढ़ेंगे। कॉर्पोरेट प्रबंधक नीरज त्रिवेदी ने बताया कि 1865 में शुरू हुआ अल्लाना ग्रुप वर्तमान में देश का सबसे बड़ा प्रोसेस्ड फूड और एग्रो-प्रोडक्ट्स एक्सपोर्टर है। ग्रुप का कॉफी, आइसक्रीम, पोल्ट्री फूड आदि उत्पाद का व्यापार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed