{"_id":"68d19fd4feacc75723013de6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-137402-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रैली और नुक्कड़ नाटक से बताए प्लास्टिक के नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रैली और नुक्कड़ नाटक से बताए प्लास्टिक के नुकसान
विज्ञापन
जागरूकता रैली में शामिल हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत: कर्मचारी
उन्नाव। प्लास्टिक मुक्त उन्नाव अभियान के तहत शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। साथ नगर पालिका सभागार में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए पॉलिथीन के नुकसान की जानकारी दी।
नगर को प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के लिए विवेकानंद सरस्वती इंटर कॉलेज मोती नगर के छात्र-छात्राओं ने नगर पालिका परिषद तक जागरूकता रैली निकाली। न कहो पॉलिथीन को, हां कहो हरियाली को, जैसे नारों के साथ राहगीरों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इसके बाद पालिका सभागार में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और निर्मल जल की उपलब्धता के आज भी बदलाव लाने का संदेश दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग रोकना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। नगर को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने नगर वासियों से एकल-उपयोग पॉलिथीन का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की। ईओ संजय गौतम, प्रवीण मिश्रा भानू, नवीन भारतीय, रत्ना पांडेय, श्रीकांत मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, उज्ज्वल, दीपिका, कल्पना आदि रहे।