{"_id":"696e7c7075c02a2c1d0c2884","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-143748-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: इलाज के दौरान अधेड़ और बुजुर्ग की मौत, 12 भर्तीे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: इलाज के दौरान अधेड़ और बुजुर्ग की मौत, 12 भर्तीे
विज्ञापन
फोटो-15- मरीजों को देखते डॉक्टर कौशलेंद्र प्रकाश। संवाद
उन्नाव। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अधेड़ और बुजुर्ग की मौत हो गई। 12 गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। ओपीडी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 2081 मरीजों ने डॉक्टर को दिखाया।
जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ होने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। नवाबगंज कस्बा निवासी दिनेश (54) की कई दिन से तबीयत खराब थी। सोमवार को पेट में अधिक दर्द होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, शेखपुर के पोले (65) को सांस लेने में तकलीफ हुई तो बेटे राजू पिता को लेकर इमरजेंसी पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
सोमवार को पर्चा काउंटर से लेकर पैथोलॉजी, बर्न यूनिट, दवा वितरण कक्ष सभी जगह मरीजों की भीड़ रही। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 2081 मरीजों ने डॉक्टरों को दिखाया। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि मौसम बदल रहा है, इसलिए लोग बीमार हो रहे हैं। उन्हें सावधानी बरतनी होगी। सुबह-शाम की ठंड से बचाव करना जरूरी है। इसके अलावा गर्म कपड़े पहनें।