फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कोहरे और कॉशन ने बिगाड़ी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री परेशान

Wed, 07 Jan 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-12- रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम करते कर्मचारी। आर्काइव
उन्नाव। कोहरे और कॉशन से ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। जैतीपुर से गंगाघाट रेलवे स्टेशन के बीच चार स्थानों पर कॉशन देकर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेनों को धीमी गति से निकाला जा रहा है। इस काकरण ट्रेनें और लेट हो रही हैं।
विज्ञापन

ठंड में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है। इस कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई स्थानों पर गति सीमा कम कर दी है। इसके साथ ही ट्रैक अनुरक्षण और अन्य तकनीकी कारणों से जैतीपुर से शुक्लागंज के बीच चार जगह कॉशन लगाया गया है। इन स्थानों पर ट्रेनों को न्यूनतम गति से ही गुजरने की अनुमति है, इससे अतिरिक्त समय लग रहा है।
विज्ञापन

लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें घंटों देर से आती हैं। इससे सुबह और शाम के समय यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड और कोहरे के बीच यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं समय पर सूचना न मिलने से परेशानी और बढ़ जाती है। कई बार ट्रेन के लेट होने की जानकारी काफी देर में बाद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेमू और शताब्दी दो घंटे रहीं लेट
उन्नाव। ट्रेनों की लेट लतीफी लगातार बनी है। मंगलवार को 12004 शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय 11:54 की बजाय 02:07 मिनट पर उन्नाव जंक्शन पहुंची। वहीं 64212 मेमू पैसेंजर दोपहर 12:45 की बजाय शाम 03:08 मिनट पर पहुंची। इसके अलावा 12419 गोमती एक्सप्रेस एक घंटे, 11109 गोमती एक्सप्रेस एक घंटे और 11123 बरौनी - ग्वालियर मेल भी एक घंटे की लेट रही है। इससे ठंड में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। (संवाद)


वर्जन...
यात्रियों की सुरक्षा पहले है। ट्रैक पर कार्य के दौरान सावधानी बरतना आवश्यक है। मौसम साफ होने के बाद ट्रेनों गति बढ़ेगी। तब तक यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है। -परविंद सिंह, मंडल अभियंता, लखनऊ।

फोटो-12- रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम करते कर्मचारी। आर्काइव

फोटो-12- रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम करते कर्मचारी। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed