{"_id":"691382265b1b4a1a25096cae","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-140092-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गेरुआ टीम ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गेरुआ टीम ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
फोटो-26 खुशी का इजहार करते बच्चे व साथ में शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
औरास। भावाखेड़ा स्थित स्टेडियम में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ विधायक ब्रजेश रावत ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाकर कराया।
बच्चों ने दौड़ ,कबड्डी, खो- खो आदि खेलों में अपना दमखम दिखाया। उच्च प्राथमिक स्तर पर ओवरऑल चैंपियन कंपोजिट विद्यालय गेरुआ और प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय गांगन चैंपियन रहा। विजेता टीम को खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान अंजू रंजना, पूनम, इम्तियाज हुसैन, अनूप मौर्य, रेहान अली, प्रदीप शर्मा, प्रतीक्षा यादव आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
अभ्यास में बच्चों ने बहाया पसीना
सफीपुर। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के बाद ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बच्चों ने मंगलवार को अभ्यास में पसीना बहाया। रूपपुर चंदेला के उच्च प्राथमिक विद्यालय करीमाबाद में छात्रों ने कबड्डी ,बैडमिंटन,खो-खो, दौड़, ऊंची कूद, योगा आदि का शिक्षकों के मार्ग दर्शन में अभ्यास किया। शिक्षक संजीव संखवार ने बताया कि निरंतर अभ्यास से ही छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार हासिल कर सकते हैं। (संवाद)