फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बसों में नही मिली बहनों को सीट, खड़े होकर की यात्रा

Fri, 24 Oct 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-10- कानपुर-लखनऊ मेमू ट्रेन में भीड़ अधिक होने से दूसरी ट्रेन आने का इंतजार करते यात्री। सं - फोटो : स्वयं
उन्नाव। अत्यधिक भीड़ होने के कारण भैया दूज पर कई बहनों को बसों में जगह नहीं मिली। दूरदराज की बसें फुल होने के कारण हाथ देने के बाद भी नहीं रुकीं। जिन बसों में कुछ जगह थी, उनमें चढ़ने के लिए बहनों को जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन

भैयादूज पर लखनऊ बाईपास से बृहस्पतिवार सुबह से देर शाम तक रोडवेज बसें पूरी तरह भरी निकलीं। आलम ये था कि महिलाएं बस को हाथ देती रहीं लेकिन चालकों ने नहीं रोकीं। कई महिलाओं को खड़े होकर सफर करना पड़ा। वहीं काफी इंतजार के बाद कई महिलाएं निजी साधन से गईं। लखनऊ और कानपुर जाने वाली बसों में सीट के लिए मारामारी रही।
विज्ञापन

शहर के गदनखेड़ा बाईपास, लखनऊ बाईपास व बस स्टेशन सभी जगह सुबह से ही भीड़ रही। इसका फायदा निजी वाहन चालकों ने खूब उठाया। यात्रियों से मनमानी किराया लिया।परिवहन निगम ने पहले ही बसों का इंतजाम करने का दावा किया था लेकिन भैया दूज पर बहनों को परेशानी का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही। लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही मेमू ट्रेन में काफी भीड़ रही। वहीं स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों का नजर रखने के लिए जीआरपी पुलिस तैनात रही।

भैया दूज पर कम पड़ गए साधन
परियर। सदर तहसील क्षेत्र के परियर से बिठूर, सफीपुर, पावा, चकलवंशी, सरोसी आदि स्थानों पर जाने के लिए भैया दूज पर महिलाओं को साधनों के लिए पूरे दिन भटकना पड़ा।
परियर से उन्नाव के लिए सीधे साधन न होने से बहनों को टेंपों, ई-रिक्शा के सहारे सफर करना पड़ा। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए रिक्शा चालकों ने मन मुताबिक किराया लिया। वहीं क्षमता से अधिक सवारियां भी बिठाई। मजबूरन लोगों ने जान जोखिम में डालकर रिक्शा व अन्य साधनों में लटक कर अपना सफर तय किया।

कुछ सवारियों से परियर से चकलवंशी के लिए 20 रुपये के जगह 25 व परियर से बिठूर के लिए निर्धारित 15 रुपये के स्थान पर 20 रुपये लिए गए। (संवाद)


वर्जन...कानपुर-लखनऊ रूट पर 25 बसों का संचालन किया गया था। शाम को यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसों के छह फेरे बढ़ाए गए। भगवंतनगर रूट पर दो, पुरवा दो सहित अन्य लोकल रूट पर भी फेरे बढ़ाए गए। -जीसी वर्मा, एआरएम।

फोटो-10- कानपुर-लखनऊ मेमू ट्रेन में भीड़ अधिक होने से दूसरी ट्रेन आने का इंतजार करते यात्री। सं

फोटो-10- कानपुर-लखनऊ मेमू ट्रेन में भीड़ अधिक होने से दूसरी ट्रेन आने का इंतजार करते यात्री। सं- फोटो : स्वयं

फोटो-10- कानपुर-लखनऊ मेमू ट्रेन में भीड़ अधिक होने से दूसरी ट्रेन आने का इंतजार करते यात्री। सं

फोटो-10- कानपुर-लखनऊ मेमू ट्रेन में भीड़ अधिक होने से दूसरी ट्रेन आने का इंतजार करते यात्री। सं- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed