{"_id":"6afcaddb780a5ad5630e0e5a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161489-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहनों के मुड़ने से लगा जाम, 40 मिनट तक लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहनों के मुड़ने से लगा जाम, 40 मिनट तक लोग परेशान
विज्ञापन
पुरवा। दही-मोहनलालगंज मार्ग स्थित मिर्री चौराहे पर वाहनों के मुड़ने के दौरान आए दिन जाम लग जाता है। मंगलवार की शाम 7:15 बजे वाहनों के निकलने की होड़ में चौराहे पर जाम लग गया। करीब 40 मिनट तक वाहन फंसे रहे। बाद में वाहन चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह जाम खुलवाया।
ट्रकों और डंपरों की अधिक आवाजाही के चलते सुबह से रात तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। वाहनों की रफ्तार धीमी होने से सड़क पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। मिर्री चौराहे से पुरवा-सोहरामऊ और पुरवा-पाटन मार्ग जुड़ते हैं। चौराहे पर पर्याप्त जगह न होने से वाहनों को मोड़ते समय अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। क्षेत्रीय निवासी सुधीर बाजपेई, दिवाकर शुक्ला, शिवम सहित अन्य ने चौराहे के चौड़ीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि चौराहे पर जगह कम होने से दिन में कई बार जाम लगता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है।
कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि जाजमऊ पुल पर निर्माण कार्य चलने के कारण ट्रकों और डंपरों की आवाजाही बढ़ गई है। मिर्री चौराहा व्यस्त होने के साथ ही संकरा भी है। वाहनों के मुड़ने के दौरान अक्सर जाम लग जाता है। चौराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है, जो जाम खुलवाते हैं।