फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: लंंबी कूद में आतिष्य और कंचन पहले स्थान पर

Wed, 07 Oct 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
unnao news
महात्मा गांधी इंटर काॅलेज में जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बालिकाएं। संवाद
सफीपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सफीपुर एवं बांगरमऊ तहसील ) के अंतिम दिन लंबी कूद प्रतियोगिता में आरआरडीएस बांगरमऊ के आतिष्य और जीजीआईसी सफीपुर की कंचन ने पहला स्थान प्राप्त किया। विधायक ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

ऊंची कूद प्रतियोगिता में सीपीटीएन ऊगू के आयुष पहले स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक सराय सकहन के दीपचंद्र और जीजीआईसी सफीपुर की हिमांशी ने पहला स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में आरआरडीएस बांगरमऊ के देवांश और जीजीआईसी की हिमांशी पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विधायक बंबालाल दिवाकर ने कहा कि जो प्रथम आए हैं, वह अपना स्थान सुरक्षित रखें। जो अभी पीछे रह गए हैं वह मेहनत कर पहला स्थान पाने की कोशिश करें। प्रमाणपत्र वितरित करते हुए कहा कि खेल प्रतिदिन की मेहनत के बदले अच्छे परिणाम मिलते हैं। कहा कि खेल उतना ही जरूरी है जितनी पढ़ाई। आप दोनों क्षेत्र में दिए जाने वाले समय का प्लान तैयार करें। खेल आपको स्वस्थ रखने के साथ पढ़ाई के लिए बेहतर मस्तिष्क प्रदान करता है। प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने विधायक का स्वागत किया। खेल शिक्षक कुलदीप पटेल सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed