फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सीनियर वर्ग में खुशबू और जूनियर में शिवानी सबसे तेज दौड़ीं

Sun, 04 Oct 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सौ मीटर की बालिका वर्ग की दौड़ में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद
पाटन। माध्यमिक स्कूलों की बक्सर जोन की बालिका वर्ग की क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आरआरबीएन इंटर कॉलेज भगवंतनगर में सम्पन्न हुई। इसमें 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। 100 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में ईश्वरानंद इंटर कॉलेज की छात्रा खुशबू और जूनियर में शिवानी 100 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़ी।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरआरबीएन इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर सीनियर दौड़ में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा पल्लवी और 200 मीटर जूनियर की हुई दौड़ में सुमेरपुर इंटर कॉलेज की मानसी यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर सब जूनियर में आरआरबीएन इंटर कॉलेज की शिवानी ने पहला स्थान पाया। 400 मीटर सब जूनियर दौड़ में रामनाथ इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी पटेल प्रथम, 400 मीटर जूनियर में आरआरबीएन इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियंका पहले स्थान पर रहीं। 400 मीटर सीनियर दौड़ में बाबूखेड़ा इंटर कॉलेज की खुशी पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

600 मीटर सब जूनियर में साक्षी पटेल प्रथम, 800 मीटर सीनियर में दिव्यांशी प्रथम, 800 मीटर जूनियर में निधि प्रथम रहीं। लॉन्ग जंप में सीनियर में 2.96 मीटर कूदकर नीलम प्रथम, सब जूनियर में साक्षी पटेल ने 3.27 मीटर कूदकर प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में अंशिका पहले स्थान पर रहीं। हैमर प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में पल्लवी 13.60 मीटर फेंक कर पहले स्थान पर, जूनियर वर्ग में आंचल ने 13.80 मीटर फेंककर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिसकस थ्रो में अंजली ने 13 मीटर फेंककर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता की शुरुआत भगवंतनगर नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ला उर्फ रिंकू और प्रधानाचार्य डीके सिंह और पूर्व प्रवक्ता रमेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुरू की। इस दौरान ज्ञानप्रताप सिंह, रामशंकर, अनुपम मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, डॉ. मेहंदी हसन, धुनारीलाल, शालिनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed