{"_id":"6ab5822d86fe83419b02ce3f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158336-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पति सहित छह पर दहेज हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पति सहित छह पर दहेज हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
पाटन। रावननखेड़ा गांव में पांच महीने पहले हुई महिला की मौत के मामले में पति सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है।
रायबरेली जिले के थाना सरेनी के कतिकहा गांव निवासी शिवकुमार ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था कि उन्होंने बेटी नेहा की शादी बिहार थाना क्षेत्र के रावननखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार से 21 जून 2018 को की थी। चौथी में घर आने के बाद बेटी ने बताया था कि ससुराल में अवैध कच्ची शराब का कारोबार होता है। ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज और बुलट की मांग कर परेशान करते हैं। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर राजेंद्र प्रसाद, सास गिरजादेवी , देवर राजा, ननद कुंती और चचेरे देवर अर्जुन कुमार ने मिलकर 13 मई 2026 को बेटी को जहर देकर मार डाला।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि सीजेएम न्यायालय के आदेश पर पति सहित छह पर दहेज उत्पीड़न और हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।