{"_id":"6ab582b2cb259507790abad2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158331-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सदर तहसील मोड़ पर कार सवार लोगों ने युवक को सरेराह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सदर तहसील मोड़ पर कार सवार लोगों ने युवक को सरेराह पीटा
विज्ञापन
मारपीट में घायल निहाल अहमद। स्रोत: परिजन
उन्नाव। शहर के दरोगाबाग स्थित तहसील जाने वाले मोड़ पर एक युवक को सरेराह पीटा गया। स्कॉर्पियो सवार चार-पांच युवकों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर और चेहरे पर तमंचे की बट से वार किए गए।
बृहस्पतिवार दोपहर निहाल अहमद (30) उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तहसील जाने वाले रास्ते पर खड़े थे। तभी एक स्कॉर्पियो आकर रुकी। उससे उतरे चार से पांच युवकों ने निहाल को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने लात-घूसों और डंडों से मारपीट की। बाद में दो युवकों ने तमंचे की बट से निहाल के सिर और चेहरे पर वार किए। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जेल चौकी इंचार्ज डीके तिवारी मौके पर पहुंचे पर आरोपी तब तक भाग निकले थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि मारपीट करने वाले युवक शुक्लागंज के निवासी है। चर्चा है कि एक युवती को लेकर विवाद हुआ था। मां फातिमा ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाई थी। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि मारपीट का पता चला है, जांच जारी है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।