{"_id":"6ab5825454fab9f0c40a4878","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158319-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जुआ खेलने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जुआ खेलने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नवाबगंज। निबहरी गांव के किनारे आम के बाग में जुए की फड़ सजने की सूचना पर सीओ ने छापा मारा। पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। अन्य भाग निकले। इनके पास से 1.52 लाख रुपये और दो बाइक बरामद हुए हैं।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के निबहरी कल्याणपुर स्थित आम के बाग में बुधवार रात नौ बजे जुए की फड़ सजने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर सीओ तेजबहादुर सिंह ने छापा मारा। पुलिस को देख कई जुआरी भाग निकले। पुलिस ने निबहरी कल्याणपुर निवासी सुरेश सिंह, अंकुर सिंह और परौरा गांव के गंगासागर गौतम को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने फड़ से 1.52 लाख रुपये, जामा तलाशी में 2500 रुपये, तीन एंड्रॉयड, एक कीपैड फोन, ताश की दो गड्डी, इमरजेंसी लाइट, एक एलईडी बल्ब, पीले रंग का गमछा और दो बाइक बरामद की हैं।
थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि तीन आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा है। फरार आरोपियों की तलाश की रही है।