{"_id":"6ab58304f575e89399078e68","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158304-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रसव के दौरान सिर में चोट लगने से नवजात बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रसव के दौरान सिर में चोट लगने से नवजात बच्ची की मौत
विज्ञापन
बांगरमऊ। प्रसव के दौरान नवजात बच्ची के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में महिला ने निजी क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बांगरमऊ नगर के पूर्विया टोला निवासी शबा को 20 सितंबर की रात प्रसव पीड़ा हुई थी। उन्हें नानामऊ स्थित निजी क्लीनिक ले जाया गया। आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने बच्चा फंसा होने की जानकारी के बावजूद प्रसव कराने का भरोसा दिया। संचालक ने प्रसव कराने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सका। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल भेजा गया। वहां ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। जन्म के बाद बच्ची के सिर में चोट लगने की बात सामने आई। उसे लखनऊ के हाईटेक अस्पताल रेफर किया गया।
पीड़िता शबा का आरोप है कि क्लीनिक संचालक की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। वहीं, क्लीनिक संचालक का कहना है कि महिला की हालत पहले से ही नाजुक थी। इसी कारण उसे दूसरे अस्पताल भेजा गया था। अस्पताल संचालक ने बताया कि बच्चा फंसा होने के कारण ऑपरेशन करना पड़ा। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने कहा कि घटना की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।