{"_id":"6ab582e7fdeaa2beaa0767ea","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158293-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पति और सास को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पति और सास को भेजा जेल
विज्ञापन
औरास। टियर गांव में महिला का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटके मिलने की घटना में बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पति और सास को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
औरास थाना के टियर गांव निवासी अनिल कनौजिया की पत्नी जानवी (27) का शव मंगलवार को कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। सूचना पर मां अनीता भाई हर्षित और बुआ उसके घर पहुंची थीं और ससुरल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। बुधवार को मृतका की मां की तहरीर पर सास संगीता, पति अनिल कनौजिया, ननद अनीता, ममता और देवर राहुल पर दहेज हत्या, धमकी देने और जानबूझकर चोट पहुंचाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने सास और पति को गिरफ्तार कर लिया था। ननद और देवर फरार हैं।
थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि आरोपी पति और सास को जेल भेजा गया है। फरार तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।