{"_id":"6ab427d1499cc6de470909bd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158242-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
उन्नाव। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.70 लाख रुपये ठग लिए। इसके अलावा फर्जी दस्तावेज दे दिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने युवक और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अचलगंज क्षेत्र के गांव बेहटा नथईसिंह निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली के रुस्तमपुर सरोसी निवासी संजय यादव और उसके तीन-चार सहयोगियों विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। 1.70 लाख रुपये लेने के बाद मेडिकल सर्टिफिकेट, वीजा और फ्लाइट टिकट भी दिए गए। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वहां दस्तावेज फर्जी होने का पता चला। तब से संजय से रुपये वापस मांग रहे थे लेकिन वह लगातार टाल रहा था। काफी प्रयास के बाद 1.70 लाख का चेक दिया, वह भी बाउंस हो गया।
आरोप है कि आरोपी संजय सहयोगियों के साथ बेरोजगार युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है। बताया कि नौ जून को कोतवाली सदर में प्रार्थनापत्र दिया, सुनवाई न होने पर 15 जून को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और 17 जून को एसपी से भी शिकायत की। कहीं सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब संजय यादव और उनके साथियों पर धोखाधड़ी और धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई है।