{"_id":"6ab2dad4e3dd130fb1053cbf","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158171-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीआईओएस ने शिक्षकों और कर्मचारियों का रोका वेतन किया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीआईओएस ने शिक्षकों और कर्मचारियों का रोका वेतन किया बहाल
विज्ञापन
उन्नाव। शिक्षक संगठन के विरोध के बाद डीआईओएस बैकफुट पर आए। उन्हें शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन जारी करना पड़ा।
डीआईओएस सुनीलदत्त ने सुभाष इंटर कॉलेज बांगरमऊ और ओपीजेडी इंटर कॉलेज शुक्लागंज के शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रधानाचार्य का वेतन कुछ न कुछ कमी दिखाकर रोक दिया था। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ इसका विरोध कर रहा था और 23 अक्तूबर को लखनऊ के जेडी कार्यालय पर धरना देने की घोषणा की थी। इस पर डीआईओएस ने सभी का रोका गया वेतन तत्काल जारी कर दिया है।
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उमाशंकर तिवारी का कहना है कि संगठन चुप नहीं बैठने वाला है। सरकारी धन का जो बंदरबांट हुआ है इसका एक-एक पैसा कोषागार में जमा करना होगा। शिक्षकों का एनपीएस का राज्यांश और उनके वेतन की कटौती उनके प्रान खातों में जमा करनी होगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज सिंह और पूर्व प्रधानाचार्य हनुमंत सिंह मौजूद रहे।