{"_id":"6aa84eed22b13da47900db6a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-157622-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: धान की फसल देखने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: धान की फसल देखने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत
विज्ञापन
चकलवंशी। रग्घाखेड़ा गांव में धान की फसल देखने गए किसान का पैर फिसलने से तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
माखी थानाक्षेत्र के रग्घाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (32) खेती करते थे। मां इंद्राना ने बताया कि सोमवार की सुबह बेटा गांव से 400 मीटर दूर खेत में धान की फसल देखने गया था। खेत के बगल में धानी तालाब में बारिश का पानी भरा है। तालाब के पास मछली पालकों ने बांस व रस्सी बांधी है। खेत की मेड़ से बेटे का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चला गया।
आसपास के किसानों ने मशक्कत के बाद उसको निकाला और जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां, पत्नी माया, भाई विनोद कुमार सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। उसके पांच बच्चों में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।