{"_id":"6aa5ad9e545406fd5c061060","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-157527-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा पुल की उन्नाव-कानपुर लेन आज से भारी वाहनों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा पुल की उन्नाव-कानपुर लेन आज से भारी वाहनों के लिए बंद
विज्ञापन
फोटो-38-भारी वाहनों के कानपुर जाने के लिए खुला रहेगा यह मौरावा-ऊंचगांव-बक्सर मार्ग पर स्थित गंग
उन्नाव। जाजमऊ पुराना गंगा पुल (उन्नाव से कानपुर की ओर) आज यानी रविवार दोपहर 12 बजे से तीन महीने तक भारी वाहनों के लिए बंद हो जाएगा। बसें भी भारी वाहनों के लिए तय अलग-अलग रूटों से ही चलेंगी। हालांकि मौरावां रूट से कानपुर जाने में बसों को 80 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना होगा। यह दूरी तय करने में करीब डेढ़ घंटे अधिक समय लगेगा।
जाजमऊ में गंगा पुल की मरम्मत और स्पैन के बियरिंग बदलने के लिए एनएचएआई ने तीन महीने के लिए बंद करने का फैसला लिया है। कई जिलों का यातायात बाधित होने और यात्रियों की समस्या को देखते हुए अब केवल भारी वाहनों पर ही रोक रहेगी। काफी मंथन के बाद जिला प्रशासन ने रविवार से भारी वाहनों और रोडवेज सहित सभी बसों के रूट डायवर्जन को स्वीकृति दी। रविवार दोपहर 12 बजे तक आजाद मार्ग चौराहा सहित डायवर्जन वाले अन्य रूटों से भारी वाहनों को उन्नाव से कानपुर की ओर जाने से रोकने के लिए हाईट गेज बैरियर लगा दिए जाएंगे। इसके साथ ही एनएचएआई पुल की मरम्मत शुरू करा देगा।
एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि उन्नाव से कानपुर जाने वाली लेन से आज 12 सितंबर से 13 दिसंबर 2026 तक भारी वाहनों पर रोक रहेगी। बताया कि हल्के वाहन पहले की तरह चलते रहेंगे। इस दौरान उन्नाव से औरैया-इटावा जाने वाले वाहन गंगा एक्सप्रेसवे से होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर औरैया-इटावा जाएंगे।
विज्ञापन
उन्नाव से औरैया-इटावा जाने वाले भारी वाहन गंगा-एक्सप्रेसवे से होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर औरैया-इटावा जाएंगे। एनएच-31 से बिहार होते हुए एनएच-19 पर स्थित बक्सर मोड़ (दूधीकगार) से प्रयागराज हाईवे से रामदेवी चौराहा होकर कानपुर जाएंगे।
उन्नाव से बांदा महोबा की ओर जाने वाले भारी वाहन एनएच- 31 से लालगंज-फतेहपुर होते हुए बांदा और महोबा जाएंगे। उन्नाव से हमीरपुर/झांसी-उरई की ओर जाने वाले वाहन एनएच-31 से बिहार-बक्सर मार्ग से कानपुर-प्रयागराज हाईवे से चौड़गरा होकर एसएच 46 से घाटमपुर (एनएच-34) होकर हमीरपुर, झांसी और उरई जा सकेंगे। उन्नाव से कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन उन्नाव-लालगंज हाईवे (एनएच-31) से बिहार, बक्सर से प्रयागराज हाईवे होकर कानपुर कानपुर रामादेवी चौराहा से जा सकेंगे।
एएसपी ने बताया कि सभी प्रमुख चौराहों, तिराहों पर स्थानीय थाना पुलिस के अलावा, यातायात पुलिस और चौबीसों घंटे के लिए पीआरवी की तैनाती रहेगी। बताया कि किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
बस यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
डायवर्जन होने से अगले तीन महीने तक भारी वाहनों के साथ ही रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की भी मुश्किलें बढ़ेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि उन्नाव, कानपुर के अलावा बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, राठ, इटावा व अन्य डिपो की लखनऊ रूट की करीब 400 बसें लखनऊ व अन्य गंतव्य तक जाने के बाद इसी कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच 27) से लौटकर जाती हैं। अगले तीन महीने तक वापसी का रूट करीब 80 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। उन्नाव से कानपुर बस अड्डा की 20 किमी की दूरी अब बिहार-बक्सर मार्ग 80 किमी हो जाएगी।
वर्जन...
जाजमऊ पुल की मरम्मत के दौरान केवल भारी वाहनों और बसों को ही रोका जाएगा, क्योंकि स्पॉन को जैक लगाकर उठाने के दौरान भारी वाहनों के निकलने से ज्यादा कंपन होगा और जैक फिसलने का खतरा रहेगा। हल्के वाहनों को जारी रखने के लिए स्पॉन में अतिरिक्त जैक लगाकर काम कराया जाएगा। -पंकज यादव, पीडी एनएचएआई कानपुर।