{"_id":"6aa45f35db059084d10dc0e8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-157456-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करती है स्काउटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करती है स्काउटिंग
विज्ञापन
फोटो-12- निरीक्षण के दौरान गाइड्स से जानकारी लेतीं प्रशिक्षण व संगठन आयुक्त। स्रोत: आयोजक
उन्नाव। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड और डीआईओएस सुनील दत्त ने शिविर का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। डीआईओएस सुनील दत्त ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग बच्चों के चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत जरूरी है।
उन्होंने जिले के प्रत्येक विद्यालय में स्काउटिंग-गाइडिंग के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। कहा कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना से जोड़ना है। प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड, लखनऊ मंडल गरिमा पाल ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों को बीएसजी छात्रवृत्ति योजना और युवा संगम की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में अवसर मिलना चाहिए। गरिमा पाल ने 31 अक्तूबर तक जिला स्काउट गाइड रैली आयोजित कराने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने शिविर की विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण की जानकारी ली।
डायट प्राचार्य प्रसेनजीत सिंह, स्काउट आयुक्त अजब सिंह, जिला सचिव रवि कुमार पांडेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त नीता सिंह, जिला संगठन आयुक्त गाइड मंजू कनौजिया और जिला गाइड कैप्टन वंदना बाजपेई भी मौजूद रहीं।