{"_id":"6a95d979099875f1af0206d3","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156772-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी के लिए : हाईवे पर डंपर की टक्कर से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी के लिए : हाईवे पर डंपर की टक्कर से चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो-10- रामू (फाइल फोटो)
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव के पास डिवाइडर में फंसे डंपर को देखने उतरे चालक को पीछे से आए दूसरे डंपर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
बाराबंकी के थाना देवा के सरैयां निवासी चालक रामू यादव (51) लखनऊ से खाली डंपर लेकर कानपुर जा रहा था। हाईवे पर आशाखेड़ा गांव के डंपर बेकाबू होकर हाईवे किनारे डिवाइडर से टकरा कर फंस गया। चालक डंपर को देखने नीचे उतरा ही था कि पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर रामू को रौंदते हुए चला गया। यह देख डंपर में बैठे क्लीनर बाराबंकी के थाना मसौली के दवकलिया गांव निवासी चंद्रभान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस रामू को स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
चालक की मौत की सूचना घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। पति की मौत से पत्नी रेनू, तीन बेटियां पिंकी, अंशिका, अंकिता और बेटे नरेंद्र और अमन बेहाल हैं। रामू की कमाई से ही परिवार चलता था।प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।