फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अस्थि विसर्जन के दौरान चचेरे भाई की गंगा में डूबकर मौत

Sun, 30 Aug 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-17- मुनेश्वर (फाइल फोटो)
फतेहपुर चौरासी। दबौली के पास गंगा की उपधारा में शनिवार को चचेरे भाई के अस्थि विसर्जन में गए युवक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने जांच की और शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लोखरियनखेड़ा निवासी सोनेलाल (52) की बृहस्पतिवार को बीमारी से मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। शनिवार को परिवार के विनोद, सनोज, मनोज, पूरन और सोनेलाल के चचेरे भाई मुनेश्वर (50) दबौली स्थित गंगा की उपधारा के पास अस्थि विसर्जन करने गए थे।
विज्ञापन

बड़े भाई मुन्नीलाल ने बताया कि विसर्जन के दौरान मुनेश्वर का पैर फिसलने से गहराई में जाने से डूब गए। साथ रहे लोगों ने उन्हें जब तक निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मुनेश्वर दिल्ली में मजदूरी करते थे। भाई की मौत पर घर आए थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed