{"_id":"6a32e8436e18dfc8570be661","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152426-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आज बदला रहेगा यातायात उन्नाव से सीधे रायबरेली नहीं जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आज बदला रहेगा यातायात उन्नाव से सीधे रायबरेली नहीं जा सकेंगे वाहन
विज्ञापन
उन्नाव। भवानखेड़ा गांव में सीएम की जनसभा को लेकर गदनखेड़ा बाईपास होते हुए रायबरेली की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है। ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि 18 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ का भवानीखेड़ा डीह में जनसभा कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में किसी को दिक्कत न हो इसलिए डायवर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह 6:30 बजे से गदनखेड़ा होते हुए रायबरेली जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। वह पहले बदरका बाईपास जाएंगे। वहां से बदरका-अचलगंज के रास्ते लोहचा मोड़ होते हुए रायबरेली की ओर आगे बढ़ेंगे।
वहीं रायबरेली से उन्नाव की ओर आने वाले सभी वाहन अचलगंज लोहचा मोड़ से बदरका होते हुए आजाद मार्ग चौराहा पहुंचेंगे फिर वहां से कानपुर और उन्नाव के लिए जांएगे। डायवर्जन में कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जाएगा।