गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गौरियाकला गांव के पास शनिवार की सुबह दिल्ली से लखनऊ जा रही कार नीलगाय से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए जबकि नीलगाय की मौत हो गई।
दिल्ली के आरकेपुरम सेक्टर दो के लोकसभा कंप्लेक्स निवासी चालक उमर हारुन (32), पड़ोसी आसरा (45) पत्नी फौजी, बेटे फराज (19), और बेटी फायला (17) को कार से लेकर दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। शनिवार भोर पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गौरियाकला गांव के पास कार में अचानक नीलगाय आकर टकरा गई। कार की रफ्तार तेज होने से नीलगाय की मौत हो गई। कार सवार चार लोगों को चोटें आईं। यूपीडा की स्वास्थ्य टीम ने सभी का उपचार किया। क्षतिग्रस्त कार और मृत नीलगाय को एक्सप्रेसवे से हटवाया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि कार नीलगाय से टकराई थी, उसमें मां-बेटा सहित चार लोगों को चोटे आई हैं।