{"_id":"69f10a0063f9e69ae60d2699","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-149541-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: श्रमिक का घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: श्रमिक का घर में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
नवाबगंज। परसंदन गांव में युवक का शव मंगलवार शाम पंखे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय पत्नी बच्चों के साथ खेत गई थी। जब वह लौटी तब घटना का पता चला, पुलिस ने जांच की।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के परसंदन गांव निवासी सुशील(30) पुत्र ईश्वरदीन मजदूरी करता था। पत्नी आरती ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे वह बच्चों के साथ खेत गई थीं। पति घर पर अकेले थे। करीब डेढ़ घंटे बाद जब खेत से लौटी तो देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखा तो शव लटक रहा था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा गया। पुलिस ने जांच की तो वह मौत का कारण नहीं बता पाई। पति की मौत से पत्नी बेहाल हैं। दो बच्चे चार साल की बेटी दिव्या और छह महीने का एक बेटा है। उसके परवरिश की चिंता उसे सता रही है।
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। (संवाद)