{"_id":"69ed0dc3da310bbc9206b104","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-149343-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पहुंचे कई जिलों के अभ्यर्थी, गूगल मैप से भटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पहुंचे कई जिलों के अभ्यर्थी, गूगल मैप से भटके
विज्ञापन
फोटो-27-शहर के श्याम कुमारी सेठ बालिका विद्यालय से होमागर्ड भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
उन्नाव। जिले के नौ केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा दो पालियों में हुई। इसमें पांच जिलों रायबरेली, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ और लखीमपुर खीरी से अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी हुई। गूगल मानचित्र का सहारा लेने के बावजूद कई अभ्यर्थी भटक गए और पूछते हुए केंद्र पहुंचे।
होमगार्ड भर्ती के लिए हाईस्कूल पास होना अनिवार्य था लेकिन बेरोजगारी के कारण स्नातक और परास्नातक अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हुए। जिलाधिकारी कार्यालय के नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की निगरानी की गई। पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। दोनों पालियों में 3484 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। देर शाम सभी ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं कोषागार में सुरक्षित जमा करा दी गईं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड ने यह परीक्षा आयोजित की थी।
सुबह की पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इस पाली में 2448 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1774 ने परीक्षा दी जबकि 701 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक हुई। इसमें 2448 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1737 ने परीक्षा दी और 711 ने छोड़ दिया। दोनों पालियों में 71.16 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
रऊकरना स्थित जनता इंटर कॉलेज में रायबरेली की रानी सिंह, सीतापुर की सीता, हरदोई की अल्पना और अमर सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल था। परीक्षा से एक दिन पहले ही आकर होटल में रुके थे। बायोमीट्रिक के दौरान एक छात्र का मिलान न होने से कर्मचारियों को परेशानी हुई। पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी दीपक यादव व सोनम सिंह ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
क्या बोले अभ्यर्थी
फोटो- 31-सुमित
केंद्र की तलाश में सात किलोमीटर आगे निकले
जीजीआईसी चमरौली में हरदोई से परीक्षा देने आए सुमित ने बताया कि पिता के साथ आए थे। बताया परीक्षा केंद्र ढूंढने में थोड़ी परेशानी हुई। गूगल मैप का सहारा लेना पड़ा। जानकारी न होने से जीजीआईसी चमरौली की जगह जीआईसी नवाबगंज पहुंच गए। वहां प्रवेशपत्र दिखाने के बाद कॉलेज पहुंचे। वहां से सेंटर की दूरी करीब सात किलोमीटर थी।
फोटो-33- प्रियंका
पेपर था सरल, जो तैयारी की उसी से आया
ओपीजेडी इंटर कॉलेज शुक्लागंज में सीतापुर से होमगार्ड की परीक्षा देने आईं इंटरमीडिएट की छात्रा प्रियंका ने बताया कि वह एक दिन पहले आईं थीं और शुक्लागंज में एक होटल में कमरा लेकर रुक गई थीं, ताकि केंद्र तलाशने में दिक्कत न हो। उसके बाद भी सेंटर तलाशने में परेशानी हुई। बताया कि पेपर सही था, तैयारी की थी, उसी से आया।