फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: घर के ताले तोड़कर ले गए जेवर और सामान

Sun, 26 Apr 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बीघापुर। रैथाना गांव में शुक्रवार रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने दूसरे घर में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। चोर दरवाजे खड़ी साइकिल भी उठा ले गए।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली के रैथाना गांव निवासी ओमजी तिवारी पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि वह परिवार के साथ शुक्लागंज में रहते हैं। वहीं प्राइवेट नौकरी करते है। गांव वाले घर पर ताला बंद था। बृहस्पतिवार की रात घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और तीन कमरों और बक्सों का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के जेवर, कपड़े, 18 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले भाई रवि ने घटना की सूचना दी। यही नहीं चोरों ने गांव के ही बच्चू शुक्ला के घर का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। गांव के ही रामऔतार कोरी के घर के बाहर खड़ी साइकिल चोर लेकर चले गए। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। कोतवाल राजपाल ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed