फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: लोडर से टकराई कार, दूल्हा सहित चार घायल

Tue, 21 Apr 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1- क्षतिग्रस्त दूल्हे की कार और टकराने वाला लोडर। स्रोत ग्रामीण - फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
सफीपुर। रसूलाबाद-सफीपुर मार्ग पर दूल्हे की कार और लोडर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार सवार दूल्हा सहित चार लोग घायल हो गए। दुल्हन बाल-बाल बच गई। राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के दोस्तीनगर गांव निवासी रविंद्र (26) पुत्र हंसराज की बरात रविवार को आसीवन थानाक्षेत्र के सिर्स कन्हर गांव निवासी धनीराम के यहां गई थी। सोमवार को विदाई के बाद कार से दूल्हा-दुल्हन सहित अन्य लोग लौट रहे थे। रसूलाबाद-सफीपुर मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के कूरेमऊ चौराहे पर रसूलाबाद की तरफ से गेहूं लादकर आ रहे तेज रफ्तार लोडर से कार की टक्कर हो गई। इससे कार सवार दूल्हा रविंद्र, रामदेवी ( 55) पत्नी थन्नू, पलक (10) पुत्री गुड्डू और भूमि (14) पुत्री राहुल घायल हो गए। दुल्हन बाल-बाल बच गई। राहगीरों ने घायलों को कार से निकालकर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी की मदद से मिर्जापुर कला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि लोडर कब्जे में है, चालक भाग गया है। दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed