{"_id":"69e2854ff2e6d89e660e55c7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-148846-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वैन की टक्कर से युवक की मौत, भाई और बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वैन की टक्कर से युवक की मौत, भाई और बेटा घायल
विज्ञापन
फोटो-27- संतोष कुमार (फाइल फोटो)
बेहटामुजावर। शेरपुर-हैदराबाद मार्ग पर लक्ष्मणखेड़ा गांव के पास वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा और पीछे बैठा भाई घायल हो गए। तीनों शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। बाइक चला रहा बेटा हेलमेट लगा होने से वह बाल-बाल बच गया।
बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के नियाजखेड़ा गांव निवासी संतोष कुमार (40) परिवार के साथ दिल्ली में कपड़ों में प्रेस करने का काम करते थे। बड़े बेटे मोहित की शादी 20 अप्रैल को तय है। एक अप्रैल को परिवार के साथ गांव आए थे। शुक्रवार की दोपहर छोटे भाई रामकिशोर (33) और बेटे रोहित (19) के साथ थाना क्षेत्र के ही पिड़ना गांव बाइक से रिश्तेदारी में कार्ड देने जा रहे थे। शेरपुर-हैदराबाद मार्ग पर लक्ष्मणखेड़ा गांव स्थित शारदा नहर माइनर के पास सामने से आ रही वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संतोष की मौत हो गई। रामकिशोर और रोहित घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रामकिशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पति की मौत से पत्नी शांति देवी, बेटा मोहित, रोहित, दुर्गेश, बादल, बेटी लक्ष्मी और राधिका बेहाल हैं।
आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, टक्कर मारने वाली वैन का पता लगाया जा रहा है।
--
शादी के तीन दिन पहले घटना होने से मातम में बदली खुशियां
बेhटामुजावर। शादी से तीन दिन पहले हुई घटना से खुशियां मातम में बदल गईं। तैयारियां धरी रह गईं। शादी उसी तिथि में होगी या फिर आगे की कोई तारीख निकलेगी, अभी इस पर विचार नहीं हो पाया है। उधर लड़की पक्ष के लोगों ने भी लगभग सारी व्यवस्थाएं पूरी कर रखी हैं। इस घटना के बाद शादी को लेकर वह भी असमंजस में हैं। बेटे मोहित ने बताया कि शादी के संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।