फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बाइक पर पीछे बैठा युवक हाईवे पर गिरा, डंपर से कुचलकर मौत

Thu, 16 Apr 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1- गुड्डू उर्फ सरताज अली (फाइल फोटो)। - फोटो : एसएसबी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते कमांडेंट व अन्य।
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार की सुबह छह बजे भल्लाफार्म के पास बाइक पर बैठे युवक को झपकी आ गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रहे डंपर से कुचलकर मौत हो गई। बाइक चला रहा साथी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

कानपुर के थाना नौबस्ता के सत्तीपुरवा मछरिया निवासी गुड्डू उर्फ सरताज अली (48) साथी मो. उस्मान के साथ लखनऊ में शादी समारोह में गए थे। बुधवार की सुबह छह बजे दोनों बाइक से कानपुर लौट रहे थे। बाइक मो. उस्मान चला रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्लाफार्म से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे बैठे सरताज अली झपकी आने से सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे डंपर के कुचलने से उनकी मौत हो गई। मो. उस्मान ने बताया कि गुड्डू प्राइवेट नौकरी करते थे। नौ भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे। शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed