{"_id":"69d7fd8b6bf7a2d17b003fcd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-148332-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, बड़ा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, बड़ा भाई घायल
विज्ञापन
फोटो-26- जयलखन (फाइल फोटो)
फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को कस्बे में ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मारकर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में छोटे भाई की ट्रक के पहियों के नीचे आने से मौत हो गई। घायल बड़े भाई का सीएचसी में इलाज चल रहा है। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव महपरापुर निवासी जयलखन (22) पुत्र ब्रजकिशोर बृहस्पतिवार देर शाम पांच बजे बड़े भाई रामलखन (30) को बाइक से दिल्ली जाने के लिए काली मिट्टी चौराहे पर छोड़ने आ रहा था। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर निरीक्षण भवन के पास कालीमिट्टी से फतेहपुर चौरासी आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और ट्रक मार्ग के किनारे नाले में जाकर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में जयलखन उछलकर ट्रक के पहिये के नीचे आया और उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहे रामलखन को हल्की चोटें आईं। पिता बृजकिशोर ने बताया कि जयलखन का अभी विवाह नहीं हुआ था, वह स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। जेसीबी से ट्रक को किनारे कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की तहरीर पर ट्रक नंबर और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।