{"_id":"69cc191a01890627780c0c54","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147824-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रदर्शनी मेला में कार खड़ी करने के लिए मारपीट, एक का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रदर्शनी मेला में कार खड़ी करने के लिए मारपीट, एक का सिर फटा
विज्ञापन
उन्नाव। करोवन मोड़ के पास लगे हैंडलूम महोत्सव में 30 मार्च की देर शाम पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इसमें मारपीट हो गई जिससे एक युवक का सिर फट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
सदर कोतवाली के सिंगरोसी गांव निवासी आदिलखान पत्नी और बच्चों के साथ महोत्सव देखने गए थे। बताया कि पार्किंग में कार खड़ी करते समय ठेकेदार ने अभद्रता की। इससे कहासुनी हुई और ठेकेदार ने कुछ लोगों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। आदिलखान को चोटें आईं पत्नी और बच्चों ने भागकर खुद को बचाया।
सूचना पर उनके भाई राशिद और चाचा खलीक मौके पर पहुंचे। उन्हें भी पीटा गया और चाचा खलीक का सिर फट गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर मेडिकल जांच कराई। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों से चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। आदिलखान ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से सत्ता पक्ष के लोगों के दबाव में यह कार्रवाई हुई। इसमें आदिल, उनके भाई और चाचा के साथ पार्किंग ठेकेदार भी शामिल हैं।