{"_id":"69c6d98869a9cee1390dd2ec","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147559-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वैद्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वैद्य की मौत
विज्ञापन
फोटो-4- शिवबरन यादव यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : 1
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार की सुबह पांच बजे बशीरतगंज के पास ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वैद्य की मौत हो गई। वह लोगों के हाथ-पैर टूटने पर गांवों में जाकर उपचार करते थे।
आसीवन थानाक्षेत्र के कुल्हाअटौरा गांव निवासी शिवबरन यादव (62) वैद्यकी से हड्डी में फ्रैक्चर ठीक करते थे। बेटे प्रताप यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे पिता शिवबरन साइकिल से घर से बसीरतगंज के लिए निकले थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बशीरतगंज के पास होटल के सामने पीछे से आ रहे रामपुर जिले में पंजीकृत तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया, चालक भाग गया है। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। सभी का विवाह हो चुका है। अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक कोतवाली में खड़ा कराया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।