{"_id":"69b1bf96c2e6e822b20a954c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-146618-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक-दूसरे में टकराए चार वाहन, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक-दूसरे में टकराए चार वाहन, 10 लोग घायल
विज्ञापन
फोटो-4- एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर रेलिंग से टकराने के बाद लगा जाम। संवाद
औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लोधाटीकुर गांव के पास आगरा से लखनऊ जा रहे लोहे के गर्डर लदे ट्रेलर के चालक को झपकी आ गई। इससे रेलिंग तोड़कर ट्रेलर लखनऊ जाने वाले लेन पर चला गया। इससे ट्रेलर के पहिये निकल गए। उसी ट्रेलर में पीछे से आ रही स्लीपर बस, लोडर सहित चार वाहन टकरा गए। इससे वाहनों के चालक, बस की सवारियां सहित 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
बिहार प्रदेश निवासी नारायण (42) बुधवार सुबह 5:30 बजे कंटेनर में फॉर्च्यून तेल लादकर आगरा से लखनऊ जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र के लोधाटीकुर गांव के पास उसको झपकी आने से तेज रफ्तार कंटेनर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर लखनऊ-आगरा वाली लेन पर चला गया। उसी कंटेनर में बिहार के पटना से 49 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही डबल डेकर बस, लखनऊ से मधुमक्खी लादकर उन्नाव के फतेहपुर चौरासी जा रहा लोडर और गोरखपुर से कच्चा लोहा लादकर गाजियाबाद जा रहे ट्रेलर सहित चार वाहन टकरा गए। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। इससे एक्सप्रेस पर करीब एक घंटे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को सीएचसी से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से औरास टोल पर खड़ा कराया गया है।
थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। चार घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।
ये लोग हुए हैं घायल
घायलों में कंटेनर चालक नारायण (42) निवासी मैग्ना, राजस्थान, दूसरे भारी वाहन के चालक सदानंद (32) निवासी बहादुरपुर, कन्नौज भी घायल हुए हैं। बस चालक अजीत सिंह (35) निवासी बिहार, लोडर चालक मंजेश कुमार (27) निवासी उमरखेड़ा उन्नाव, बस सवार अक्षय कुमार (23) पुत्र प्रकाश सिंह निवासी लक्ष्मी नगर, दिल्ली और आदित्य सिंह (21) पुत्र संजय सिंह निवासी चांद पाली, बक्सर, बिहार भी चोटिल हुए हैं। सरवन, आदित्य सिंह, सदानंद, ऐश्वर्य पांडेय को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।