फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हाईटेंशन लाइन के ढीले तारों की चपेट में आकर दो बच्चे झुलसे

Sun, 01 Mar 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। सिंघूपुर गांव में खेत में खेल रहे दो बच्चे ढीली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करीब 80 फीसदी झुलस गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

दही थाना के सिंघूपुर गांव निवासी पवन कुमार का बेटा शोभित (12) और ओमप्रकाश का बेटा हिमांशु (8) शनिवार की शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेत में खेल रहे थे। ओमप्रकाश ने बताया कि ढीली हाईटेंशन लाइन के पास ही बेर का पेड़ है, बेर तोड़ते समय दोनों बच्चे बिजली लाइन चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉ. आशीष सक्सेना ने दोनों का इलाज किया और हालत गंभीर देखते कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रमेश ने बताया कि गांव बाहर से निकली हाईटेंशन लाइन से यह दूसरी घटना है। छह महीने पहले गांव की ही एक बच्ची इसी लाइन की चपेट में आ गई थी। उसके तो दोनों हाथ काटने पड़े थे। तब भी बिजली निगम के अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चीखते और पानी मांगते रहे मासूम
करंट लगने के बाद दोनों बच्चों के कपड़ों में आग लगने से सिर से पैर तक पूरा शरीर झुलस गया। दर्द से छटपटाते बच्चे चीखते और बार-बार पानी मांगते रहे। बच्चों की हालत जिसने भी देखी और चीख-पुकार सुनी बेहाल हो गया।


अफसर एक-दूसरे पर टाल रहे जिम्मेदारी
एक्सईएन पीडीनगर हिमांशु गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पता चला है कि यह लाइन ट्रांसमिशन की है। फिर भी जेई से पूरी जानकारी करके रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उधर, एक्सईएन ट्रांसमिशन अनूप कुमार ने कहा कि बिजली लाइन ट्रांसमिशन की होने की गलत जानकारी दी गई है, लाइन कहीं ट्रिप नहीं हुई है। अगर ट्रांसमिशन की लाइन में कोई घटना हुई होती है तो लाइन अपने आप ट्रिप हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed