{"_id":"699df9eb9cc765c7510e8c89","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145802-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 74 दिन बाद कब्र से निकाल कराया जाएगा शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 74 दिन बाद कब्र से निकाल कराया जाएगा शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
सफीपुर। आगरा एक्सप्रेसवे पर 74 दिन पहले सड़क हादसे में मृत युवक का शव बुधवार को कब्र से निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के बाबा की मांग पर जिलाधिकारी ने इसका आदेश दिया है।
आसीवन थाना क्षेत्र के रोलिया गांव निवासी रामस्वरूप ने जिलाधिकारी गौरांग राठी को पत्र लिखकर बताया था कि 13 दिसंबर 2025 को पौत्र रामजी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
रामस्वरूप का आरोप है कि पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही पौत्र का शव गंगा बहेलवा घाट पर दफन करा दिया था। डीएम ने एसडीएम शिवेंद्र वर्मा और सीओ सोनम सिंह को वीडियोग्राफी के बीच शव को कब्र से निकलवाने और पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने परिजनों से मुलाकात कर बताया कि बुधवार को शव कब्र से निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
रामजी के पिता सुरेंद्र की सात साल पहले मौत हो गई थी। रामजी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे में घायल मां सुमन का अभी भी लखनऊ में इलाज चल रहा है।