फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सीओ से साइबर ठगी की कोशिश, सतर्कता से बचे

Sun, 22 Feb 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-7- सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया। आर्काइव
हसनगंज (उन्नाव)। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरविंद चौरसिया को साइबर ठगों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। ठगों ने उन्हें लोन और क्रेडिट कार्ड का प्रलोभन दिया। पहले तो सीओ उनके झांसे में आ गए लेकिन जैसे ही एपीके फाइल का नाम लिया तो वह सतर्क हो गए। उन्होंने जिस नंबर से फोन आया था उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उनके सीयूजी नंबर पर करीब 22 बार कॉल आए। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच अलग-अलग नंबरों से करीब 22 बार कॉल कर बैंक रिक्वेस्ट, स्कीम, क्रेडिट कार्ड, लोन, यूनो एप और आरबीएल बैंक से संबंधित जानकारी देने के लिए दबाव बनाया गया। ठगों ने सीओ से एपीके फाइल भेजकर फॉर्म भरने के लिए भी कहा। एपीके फाइल की बात सुनते ही वह सतर्क हो गए और कॉल करने वाले से विवरण मांगा। ठग ने खुद को मुंबई स्थित यूनो हेड ऑफिस से होना बताया। इस पर उन नंबरों की जांच सर्विलांस सेल से कराई गई। इसमें पता चला कि जिस नंबर से फोन आ रहा था वह सिम राजस्थान के भरतपुर का था और कॉल की लोकेशन मिलकपुर क्षेत्र की मिली। इस पर सीओ ने साइबर क्राइम से संबंधित सभी नंबरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


संदिग्ध लिंक और फाइल न करें डाउनलोड : सीओ
सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि साइबर ठग ऐसे ही लोगों को निशाना बनाते हैं। ऐसे में सतर्क रहना बहुत ही जरूरी है। साइबर ठग विभिन्न प्रलोभन देकर एपीके फाइल भेजते हैं जिसे डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो सकता है और खाते से पैसा साफ हो सकता है। लोगों से अपील की कि फर्जी कॉल और मैसेज से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल को डाउनलोड न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed