{"_id":"699363f3d66bab9b3b0f1f0d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145327-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फंदे से लटका मिला कोल्डड्रिंक विक्रेता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फंदे से लटका मिला कोल्डड्रिंक विक्रेता का शव
विज्ञापन
फोटो-2- पंकज (फाइल फोटो)।
- फोटो : देवांश शर्मा।
बिछिया (उन्नाव)। दही थानाक्षेत्र के दारोगाखेड़ा गांव में कोल्डड्रिंक के थोक विक्रेता पंकज (35) का शव सोमवार की सुबह कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद को मौत का कारण माना गया है। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
पारिवारिक भाई अमरसिंह यादव ने बताया कि रविवार को दुकान से घर लौटने के बाद पंकज की पत्नी सन्नो से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इन दोनों में आए दिन ऐसे विवाद होते थे जिसके चलते दोनों अलग-अलग कमरों में सो जाते थे। रविवार की रात को भी विवाद के बाद पंकज दूसरे कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब उसका शव पंखे से लटका मिला तो सभी स्तब्ध रह गए।
दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि पंकज और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पंकज तीन बेटियों दृष्टि, अरना और अन्या का इकलौता सहारा था। वह दो भाइयों में छोटा था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।