{"_id":"69824dd52ca2b3ac800bac09","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-144573-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किराना व्यापारी के घर से नकदी-जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किराना व्यापारी के घर से नकदी-जेवर ले गए चोर
विज्ञापन
फोटो-12- चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाती गृह स्वामिनी। संवाद
चकलवंशी। कोरारीकला गांव में तिलक समारोह में गए किराना व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोर दो लाख के जेवर, 1.80 लाख की नकदी और तीन बोरी गुटखा उठा ले गए। मंगलवार की सुबह घर आने पर पता चला।
माखी थाना क्षेत्र के मूलतः कोरारीकला गांव निवासी बृजेश कुमार गांव से दो किलोमीटर दूर चकलवंशी-संडीला मार्ग पर मेथीटीकुर गांव के पास किराना की दुकान किए हैं। वहीं परिवार के साथ रहते भी हैं। बृजेश ने बताया कि सोमवार की रात कोरारीकला गांव में भतीजे अंकुश के तिलक में पत्नी पुष्पा, बेटे आशीष, बहू कोमल और दो बच्चों के साथ गए थे। घर पर ताला लगा था।
पीछे की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे चोर सोने-चांदी के जेवर और बोरियों में भरा गुटखा उठा ले गए। मंगलवार की सुबह सात बजे जब घर पहुंचा तो घर के मुख्य दरवाजे में अंदर से बेलन लगा था। हम लोग पीछे के रास्ते घर के अंदर पहुंचे तो कमरे और बक्से में लगे सात ताले टूटे थे। चोर दो लाख रुपये, तीन बोरी गुटखा और और 1.80 लाख के जेवर ले गए। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले जांच की जा रही है।