{"_id":"697ba89cfc29992d2809d72d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-144320-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किशोरी बनी मां, निजी अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किशोरी बनी मां, निजी अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। फतेहपुर चौरासी क्षेत्र की किशोरी को पेट में दर्द होने पर परिजन बांगरमऊ के निजी अस्पताल ले गए, वहां उसने नवजात बच्ची को जन्म दिया। किशोरी के पिता ने रिश्तेदार एक युवक पर शादी का झांसा देकर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए फतेहपुर चौरासी थाने में तहरीर दी है।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी (15) साल की नाबालिग बेटी ने बृहस्पतिवार शाम छह बजे बांगरमऊ के एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता के पिता अनुसार चचेरे भाई के घर में बेटी को नशीला पदार्थ खिलाया गया और चचेरे भाई के दामाद के छोटे भाई ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के गर्भवती होने पर उन लोगों ने शादी करने का वादा किया लेकिन बाद में इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर निजी अस्पताल ले गए, जहां उसने बेटी को जन्म दिया है। पिता ने अब आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कहा कि अब वह बेटी को नहीं ले जा रहा है और पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है।
फतेहपुर चौरासी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं आया है। तहरीर आई हाेगी, जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।