{"_id":"6973ccb24ad149dfa1026bcf","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-144031-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ठेलिया से टकराई बाइक, मछली विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ठेलिया से टकराई बाइक, मछली विक्रेता की मौत
विज्ञापन
फोटो-37 शिवदत्त कश्यप (फाइल फोटो)
औरास। संडीला-चकलवंसी मार्ग पर शीशी चौराहे पर एक गेस्ट हाउस के पास तेज रफ्तार बाइक ठेलिया से टकरा गई। घटना में बाइक सवार मछली विक्रेता और ठेलिया चालक गंभीर घायल हो गए। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने मछली विक्रेता को मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
औरास थानाक्षेत्र के मिर्जापुर अजिगांव निवासी शिवदत्त कश्यप (30) पुत्र शिवकुमार संडीला-चकलवंसी पर शीशी चौराहे पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार में मछली बेचने गया था। मछली बेचकर शुक्रवार रात आठ बजे वह बाइक से घर जा रहा था। संडीला-चकलवंसी मार्ग पर शीशी चौराहे से पहले एक गेस्ट हाउस के पास थानाक्षेत्र के ही सीमऊ गांव निवासी पिन्टू अंडा बेचकर ठेला पैदल घर ले जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक उसी में भिड़ गई और घिसटते चली गई।
राहगीर निजी साधन से सीएचसी लाए, डॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिंटू की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। मां सुमन ने बताया कि शिवदत्त की शादी एक मई 2025 को डिम्पी के साथ हुई थी। वह पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।