{"_id":"695eac9cfb58bf2311070be4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143134-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लखनऊ से आई एक्सपर्ट टीम ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लखनऊ से आई एक्सपर्ट टीम ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट
विज्ञापन
फोटो-29-पीड़ित से घटना की जानकारी लेती एफएसएल टीम। स्रोत: पाठक
उन्नाव। मोतीनगर मोहल्ले में जमीन बिक्री के नाम पर लिए रुपये वापस न करने पर सवा महीने पहले हुए गोली कांड में बुधवार को लखनऊ से आए फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल का क्राइम सीन रीक्रिएट किया। इस में आरोपी शिक्षक को पुलिस जेल भेज चुकी है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला पीतांबर नगर निवासी सचिन ने पुलिस को बताया था कि मोतीनगर मोहल्ला निवासी शिक्षक भूपेंद्र जमीन बिक्री का भी काम करते हैं। भूपेंद्र को जमीन खरीदने के लिए 15 लाख रुपये उधार दिए थे। फरवरी में बहन की शादी होने से रुपये मांगने के लिए 25 नवंबर को भूपेंद्र से मिलने यूएसडीए के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में गया था। जब उसने रुपये मांगे तो भूपेंद्र भड़क गया और गोली मार दी। इस मामले में आरोपी भूपेंद्र जेल में है।
घटना की हकीकत जानने के लिए एसपी जयप्रकाश सिंह ने फॉरेंसिक को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए पत्र भेजा था। बुधवार को राज्य मेडिकोलीगल सेल के संयुक्त निदेशक डॉ. गयासुद्दीन खान घटनास्थल पर पहुंचे और क्राइमसीन का रिक्रिएट किया। इस दौरान गोली चलने से लेकर उसके दीवार पर लगने तक के बिंदुओं की बारीकी से जांच की। विभागीय सूत्रों को माने तो फॉरेंसिक एक्सपर्ट के हाथ कई ऐसे अहम सुराग मिले हैं जो केस को एक नई दिशा दे सकते हैं।